बरेली: पांच अभ्यर्थियों ने ही छोड़ी जेईई एडवांस की परीक्षा
बरेली, अमृत विचार। रविवार को आईआईटी दिल्ली की ओर से आयोजित जेईई एडवांस की परीक्षा श्री सिद्धि विनायक इंस्टीट्यूट में संपन्न हुई। परीक्षा को दो पालियों में कराया गया। पहली पाली सुबह 9 बजे से शुरू होकर दोपहर 12 बजे तक चली। इसके बाद दूसरी पाली दोहपर 2:30 बजे से शुरू होकर शाम 5:30 बजे …
बरेली, अमृत विचार। रविवार को आईआईटी दिल्ली की ओर से आयोजित जेईई एडवांस की परीक्षा श्री सिद्धि विनायक इंस्टीट्यूट में संपन्न हुई। परीक्षा को दो पालियों में कराया गया। पहली पाली सुबह 9 बजे से शुरू होकर दोपहर 12 बजे तक चली। इसके बाद दूसरी पाली दोहपर 2:30 बजे से शुरू होकर शाम 5:30 बजे तक चली।
दोनों पालियों में कुल 507 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी। इसमें से 502 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। दोनों पालियों में महज 5 अभ्यथिर्यों ने ही परीक्षा छोड़ी। अभ्यर्थियों ने सुबह 8 बजे से केंद्र पर पहुंचना शुरू कर दिया था। सभी को अपने प्रवेश पत्र पर लिखे समय के अनुसार केंद्र पर पहुंचना था।
केंद्र पर सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए परीक्षार्थियों को चार ग्रुप में बांटकर प्रवेश दिलाया गया। एक कक्ष में अधिकतम 12 परीक्षार्थियों के ही बैठने की व्यवस्था की गई थी। परीक्षा के छूटते समय भी चार समूह में परीक्षार्थियों को बाहर निकाला गया। अभ्यर्थियों के अनुसार परीक्षा में कई प्रश्न ऐसे थे जो बेहद कठिन थे। हालांकि अधिकतम प्रश्नों को उन्होंने कर दिया।
