विश्वकर्मा योजना से निखरेगा शिल्पकारों का हुनर: पूनम बजाज
कासगंज, अमृत विचार: भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय बैठक जिला कार्यालय पर हुई। जिला प्रभारी प्रदेश मंत्री पूनम बजाज ने हाल में ही प्रारंभ हुई प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। अधिक से अधिक शिल्पकारों और कारीगरों को योजना से जोड़कर उन तक योजना का लाभ पहुंचाने का आहवान किया।
बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री जिला प्रभारी पूनम बजाज, विशिष्ट अतिथि जिला प्रवासी अनीता जैन ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। इस दौरान मुख्य अतिथि पूनम बजाज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत 17 सितंबर से प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की शुरूआत की थी। इस योजना के माध्यम से शिल्पकारों एवं कारीगरों को उनके हुनर को निखारने का मौका मिला है। इसके लिए केंन्द्र सरकार द्वारा 13 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना में में पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को उनके उत्पादों और सेवाओं को बढ़ाने के लिए सहायता मिलेगी। विशिष्ट अतिथि अनीता जैन ने कहा कि पार्टी बूथ स्तर पर अभियान चलाकर शिल्पकार एवं कारीगरों को योजना से जोड़ने के लिए प्रेरित करेगी। जिससे वह अपना परिवार एवं अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सके। 18 क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों को योजना का लाभ मिलेगा। सभी पात्र लाभार्थियों के कौशल सत्यापन के बाद पांच दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण, 15 दिन या उससे अधिक उन्नत प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रशिक्षण में रुपया 500 दैनिक भत्ता देने का भी प्रावधान है। पहले चरण में पात्र लाभार्थियों को 1 लाख का ऋण और दूसरे चरण में 2 लाख ऋण का प्रावधान है। जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने नमो ऐप के बारे में जानकारी दी। कहा कि नमो ऐप भाजपा का कार्य करने की एक अलग गतिविधि है। सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने-अपने मोबाइल में डाउनलोड करें। बैठक को मंचासीन सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत, अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, पूर्व विधायक ममतेश शाक्य, नवल कुलश्रेष्ठ, डा. ज्ञान प्रकाश गुप्ता, सतेंद्र कश्यप बॉबी, राजवीर सिंह भल्ला, संजय सोलंकी, हीरालाल कश्यप ने भी संबोधित किया।
बैठक में शिवकुमार भारद्वाज, सुरेश माहेश्वरी, कौशल साहू, रामनिवास राजपूत, महेंद्र सिंह राणा, रामगोविंद महेरे, संजीव चौहान, प्रवेंद्र राणा, रविन्द्र लोधी, कृष्णकांत वशिष्ठ, केपी सिंह, डीएस लोधी, डा. खूब सिंह, सुनील शर्मा, शरद गुप्ता, रविन्द्र ब्रह्मचारी, जितेंद्र बघेल, विष्णुदेव पाठक, योगेंद्र चौहान, रानू वर्मा, प्रीति चौहान, डा. एपी गुप्ता, मनोज शर्मा, संजय दुबे, मनोज चौहान, सुशील सोलंकी, अर्जुन वैश्य, हिमांशु उपाध्याय, प्रतीक माहेश्वरी, दिनेश भास्कर, सुमित कुमार, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- कासगंज : 12 करोड़ की लागत से बदली जाएगी गंगा की धार, हर साल तराई में तबाही मचाती है बाढ़, शासन से मिली हरी झंडी
