बरेली: सर्दी में भी लोड बढ़ने से दो महीने में पांच सौ से अधिक ट्रांसफार्मर फुंके
बरेली, अमृत विचार। गर्मी की तरह सर्दियों में भी लोड बढ़ने की वजह से ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। दो महीने नवंबर और दिसंबर में पांच सौ से अधिक ट्रांसफार्मर फुंक गए हैं। विभाग के अधिकारी लोड बढ़ने की वजह बिजली चोरी बता रहे हैं। सर्दी में चोरी से हीटर जलाए जा रहे हैं।
खराब ट्रांसफार्मर को ठीक होने के लिए वर्कशाप में भेजा जाता है और दूसरा लगाने में समय लगने से लोगों की परेशानी और बढ़ जाती है। सर्दी में भी हर रोज करीब 15 ट्रांसफार्मर फुंक रहे है। अधिकारी ट्रांसफार्मर से तेल चोरी भी फुंकने की वजह मान रहे हैं। नवंबर में जिले में 269 और दिसंबर में 29 दिसंबर तक 260 ट्रांसफार्मर फुंके।
जिस जगह से ट्रांसफार्मर फुंकने की शिकायत आती है, वहां से ट्रांसफार्मर को हटाकर दूसरा लगवाकर बिजली सप्लाई की जा रही है। खराब ट्रांसफार्मर को ठीक कराने के लिए वर्कशाप में भेज दिया जाता है। -अशोक कुमार चौरसिया, अधीक्षण अभियंता
ये भी पढे़ं- बरेली: कोहरे में रेंगते वाहनों की रफ्तार में भर देंगे दम, ये एंटी फॉग लाइट हैं कुछ खास
