बहराइच: सगे भाइयों को बचाने वाले अजय का होगा सम्मान, भयानक था अग्निकांड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जनपद के मकरंदपुर गांव में गुरुवार की रात आग लगने से एक किशोर की मौत हो गई थी। जबकि सगे भाइयों को पड़ोसी अजय ने अपनी सजकता से बचा लिया। अजय की सजकता से बचे भाइयों के मामले को देखते हुए उसे डीएम और पुलिस अधीक्षक की ओर से सम्मानित किया जाएगा।

खैरी घाट थाना क्षेत्र के मकरंदपुर गांव निवासी दयाराम का मकान फूस का बना हुआ है। बृहस्पतिवार रात को खाना पहुंचाने के लिए दयाराम की पत्नी खेत को गई थी। जबकि घर पर उसके बेटे सुकेश, शिवांश और शिवम फूस के मकान में लेटे थे। रात 10 बजे के आसपास चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई थी।

जिसमें घर जलने लगा था। घर में सो रहे बच्चे भी आग की चपेट में आ गए। मकान में आग लगा दे घर के सामने रहने वाले अजय विश्वकर्मा पुत्र मन्नू विश्वकर्मा पहुंच गए। उन्होंने अपनी जान की परवाह न करते हुए घर से सामान निकाल इसके बाद अंदर देखा कि बच्चे सो रहे हैं। इस पर अजय ने तीनों बच्चों को बाहर निकाला। लेकिन काफी देर होने से सुकेश की आग में झुलस कर मौत हो गई थी। वही दो छोटे भाई शिवांश और शिवम थोड़ा झुलस गए थे, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। 

अजय ने दिया साहसिक परिचय

प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अजय विश्वकर्मा ने साहसिक काम किया है। अजय को सम्मानित करवाने के लिए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा गया है। जल्द ही दोनों अधिकारियों की ओर से सम्मानित किया जाएगा।

ये भी पढ़े:- सावधान! संभल कर चलें, कोहरा है, रफ़्तार से लग सकती है सांसों को ब्रेक, जानिए कितनी हो रही हर रोज मौतें

संबंधित समाचार