बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे लखनऊ, सीएम योगी ने बुके देकर किया स्वागत, जानिये क्या है कार्यक्रम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा रविवार को लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे। यहां उनका CM योगी आदित्यनाथ और अन्य नेताओं ने बुके देकर स्वागत किया। इस मौके पर एयरपोर्ट पर दोनों डिप्टी सीएम, लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद, महापौर सुषमा खर्कवाल भाजपा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, संजय राय, मनीष दीक्षित सुमित एक दर्जन से अधिक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। बता दें कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा यहां पर विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। वो यहां केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद कौशल किशोर के कार्यक्रम महिला हाफ मैराथन में भाग लेंगे, इसके बाद वो कई मीटिंगों में भाग लेंगे। 

Untitled-4 copy

यह भी पढ़ें: अयोध्या: रामपथ के 10 मोहल्लों में 4 माह से हो रही दूषित जलापूर्ति, संकट से त्राहि-त्राहि कर रहे लोग

संबंधित समाचार