लखनऊ: यूपी की चार हजार बसों में लगे पैनिक बटन, बटन दबते ही महिलाओं तक तुरंत पहुंचेगी बड़ी यह मदद!

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी की योगी सरकार महिलाओं की सुरक्षा के प्रति गंभीर है। इसी कड़ी अब सरकार ने रोडवेज की चार हजार बसों में पैनिक बटन लगवा दिया है। परिवहन निगम के इस काम से अब असुविधा होने पर महिलाओं को तत्काल मदद मिलेगी। 20 जनवरी से महिलाओं को इस सुविधा का लाभ मिलने लगेगा।

इस बटन के लग जाने से 112 और सेंट्रलाइज्ड कमांड सेंटर पर बटन के दबते ही सूचना चली जाएगी। बटन के दबते ही तत्काल पीड़ित महिला को पुलिस की मदद मिल जाएगी। परिवहन निगम की योजना के अनुसार आगे तीन हज़ार और बसों में यह पैनिक बटन लगाए जाएंगे। महिलाओं के लिए यह बटन निर्भया फंड से लगाए जा रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे लखनऊ, सीएम योगी ने बुके देकर किया स्वागत, जानिये क्या है कार्यक्रम

संबंधित समाचार