Weather Forecast News: कोहरे के आगोश में शहर, ठंड बरपा रही कहर, सर्द हवाओं से जन जीवन प्रभावित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर नगर और कानपुर देहात में ठंड कहर बरपा रही है।

कानपुर नगर और कानपुर देहात में ठंड कहर बरपा रही है। वहीं, दूसरी ओर सर्द हवाओं के चलने से जन जीवन भी प्रभावित हो रहा है।

कानपुर टीम, अमृत विचार। कानपुर नगर और कानपुर देहात में ठंड कहर बरपा रही है। वहीं, दूसरी ओर सर्द हवाओं के चलने से जन जीवन भी प्रभावित हो रहा है। साल के आखिरी दिन भी लोग घरों में ही दुबके हुए है। बहुत जरूरी होने पर ही अपने घरों से निकल रहे है।

कानपुर नगर: मौसम विभाग की ओर रविवार को शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है। यह भी आशंका जताई है कि रविवार शाम को कोहरा भी लोगों को परेशान कर सकता है। सीएसए विवि के मौसम विभाग की ओर से शनिवार का न्यूनतम पारा 15.8  व न्यूनतम पारा 9 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पाण्डेय ने कहा कि 1 को बारिश की संभावना बन रही है।

कानपुर देहात: कोहरे की आगोश में लिपटा साल का आखिरी दिन

सर्दी अपने शबाब पर है और जनपद कोहरे के आगोश में। रविवार को दिन भर सूरज धुंध और कोहरे के चक्रव्यूह को नहीं भेद सका। सुबह करीब ग्यारह बजे तक पूरा जनपद कोहरे की आगोश में रहा। हवा चलने की वजह से दिन भर हड्डियां कंपकंपा देने वाली ठंड रही।

ध्धुआं

ये भी पढ़ें- Exclusive: मोबाइल जैसा वजन, 50 मीटर तक अचूक निशाना, जानें क्यों खास है स्वदेशी ‘प्रबल रिवॉल्वर’

संबंधित समाचार