मुरादाबाद : निरस्त ट्रेनों ने नए साल का मजा किया किरकिरा, सैलानियों को हो रही दिक्कत
मुरादाबाद। नए साल को इंज्वाय करने वाले लोगों को रेलवे ने जोरदार झटका दिया है। लंबी दूरी की प्रमुख ट्रेनों के निरस्त होने से यात्री निराश हैं। मंडल मुख्यालय से होकर गुजरने वाली जनसेवा एक्सप्रेस, पुरी बलसाड सुपरफास्ट एक्सप्रेस, लोकनायक एक्सप्रेस के निरस्त होने से यात्री दुखी हैं।

दैनिक यात्री संघ के अध्यक्ष सुधीर पाठक कहते हैं कि मुरादाबाद, रामनगर और काठगोदाम के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों के फेरे कम कर दिए गए हैं, जिससे सैलानियों को दिक्कत हो रही है।

उधर, गोरखपुर से चलकर जम्मू को जाने वाली अमरनाथ एक्सप्रेस 8 घंटे 25 मिनट के देर से चल रही है। जननायक, गरीब रथ और अवध असम की प्रतीक्षा में भारी संख्या में यात्री प्लेटफार्म पर बैठे हुए हैं।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : जुर्माना न जमा कर पाने वाले निरुद्ध पांच बंदियों को मंत्री ने कराया रिहा, नव वर्ष की दीं शुभकामनाएं
