UP: जन सुनवाई में Kanpur जोन अव्वल, लूट, हत्या, पॉक्सो, बलात्कार जैसे अपराधों में पिछले साल से आई कमी
जन सुनवाई में कानपुर जोन अव्वल।
जन सुनवाई में कानपुर जोन अव्वल रहा है। लूट, हत्या, पॉक्सो, बलात्कार जैसे अपराधों में पिछले साल से कमी आई है। अपहरण की घटनाओं में 95 फीसदी पीड़ितों की सकुशल बरामदगी हुई।
कानपुर, अमृत विचार। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस साल कानपुर जोन में लूट, हत्या, महिला हत्या, पॉक्सो, बलात्कार संबंधी अपराधों में कमी आई है। अपहरण के मामलों में पीड़ित की 95 प्रतिशत मामिलों में सकुशल बरामदगी की गई, तो जन सुनवाई के मामलों में कानपुर जोन अव्व्ल रहा। शनिवार को साल भर के आंकड़ों की रिपोर्ट एडीजी कानपुर जोन आलोक सिंह ने प्रस्तुत की।
एडीजी जोन ने बताया कि शासन की मासिक समीक्षा में कानपुर जोन के 136 में 133 थानों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 10 अक्टूबर 2023 से शुरु किए गए पब्लिक ग्रिवांस रिव्यू पोर्टल में कानपुर जोन में जन सामान्य की कुल 13,400 शिकायतें आई, जिनमें से 12,252 शिकायतों को निस्तारित किया गया। इसके साथ ही ऑपरेशन दृष्टि के तहत चिन्हित किए गए 24867 स्थानों पर 63816 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए।
एडीजी ने बताया कि आपरेशन कन्विक्शन के तहत कानपुर जोन में अब तक 1232 मुकदमों में 1350 अपराधियों को सजा दिलाई गई। वहीं महिला संबंधी अपराधों में फतेहगढ़ के दो व औरैया के एक अपराधी को मृत्युदंड की सजा कराई गई। इसके साथ ही माफिया अनुपम दुबे समेत 158 अपराधियों को आजीवन कारावास की सजा कराई गई।
माफियाओ की 9.4 अरब की संपत्ति जब्त
एडीजी ने बताया कि साल भर में चिह्नित 405 माफिया के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके साथ ही 20 अपराधियों पर एनएसए, 264 अपराधियों पर गैंगस्टर, 247 पर गुंडा एक्ट व 248 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खुलवाई गई। साथ ही 96 अपराधियों को जेल भेजा गया। साथ ही माफियाओ की 9.4 अरब की संपत्ति जब्त की गई।
अपराध वर्ष 2022 वर्ष 2023
लूट 86 60
हत्या 237 185
बलवा 115 88
गृहभेदन 373 361
चोरी 2005 1545
गोवध 59 39
महिला हत्या 66 52
बलात्कार 145 118
पॉक्सो 629 615
शीलभंग 554 460
ये भी पढ़ें- Good News: उर्सला में जन्मजात बच्चों का दूर होगा बहरापन… सुनने लगेगा बच्चा तो बोलेगा भी
