मुरादाबाद : आने वाले दिनों में और बढ़ेगी ठंड, छिटपुट बारिश के आसार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बादल लगने से सूर्यदेव के दर्शन नहीं, दिन भर रहा कोहरे का असर, गलन से ठिठुरे लोग और कम हुआ अधिकतम तापमान

मुरादाबाद, अमृत विचार। साल के आखिरी दिन रविवार को कोहरा व बादल छाए रहने से गलन और बढ़ गई। शनिवार की तुलना में अधिकतम तापमान में एक डिग्री और कमी आने से लोग ठिठुरते रहे। अधिकतम तापमान 15 और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रहा। पूरे दिन लोग ठंड से ठिठुरते रहे।

उत्तराखंड के पहाड़ों पर बर्फबारी जारी रहने से मैदानी क्षेत्र में कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। दिन के अधिकतम तापमान में जारी गिरावट से ठंड बढ़ने से जनजीवन प्रभावित है। दिन में सड़कों पर चहल पहल कम रही। सूर्यदेव का दर्शन तीसरे दिन भी न होने से ठंड से लोग कांप गए। अधिकतम तापमान लुढ़क कर 15 डिग्री पर आ गया। जबकि न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा।

कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के सेवानिवृत्त हेड एंड प्रोफेसर मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि अभी घना कोहरा जारी रहने और पहाड़ों में बर्फबारी बढ़ने से मैदानी क्षेत्रों में ठंड और बढ़ेगी। बादल और कोहरे की धुंध से गलन बढ़ी है। कहीं कहीं छिटपुट बारिश हो सकती है लेकिन तेज बारिश अभी होने के आसार नहीं है। ठंड आने वाले दिनों में और बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें :मुरादाबाद : निरस्त ट्रेनों ने नए साल का मजा किया किरकिरा, सैलानियों को हो रही दिक्कत

संबंधित समाचार