Video : BHU छात्रा गैंगरेप मामले पर सपा महिला सभा ने किया जोरदार प्रदर्शन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा यादव गिरफ्तार
लखनऊ, अमृत विचार। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में आईआईटी की छात्रा के साथ हुए गैंगरेप मामले में समाजवादी पार्टी ने अपना जोरदार विरोध दर्ज कराया है। सपा महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा यादव ने साथी कार्यकर्ताओं के साथ जीपीओ पर बड़ा प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी कर सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने नेहा यादव को गिरफ्तार कर लिया। उनके साथ पुलिस मीनाक्षी, पूजा बुंदेलखंडी, कांची सिंह, शिल्पी और अनुपमा पटेल को भी अरेस्ट किया गया है।
प्रदर्शन के दौरान नेहा यादव ने कहा कि बीते दिनों बीएचयू में IIT की एक छात्रा के साथ कैंपस के अंदर गैंगरेप की घटना हुई जिसमें दरिंदगी करने वाले भाजपा के नेता आरोपियों ने घटना की वीडियो भी बनाई। उनका साफ़ मकसद छात्रा को ब्लैकमेल करना था। पकड़े गए आरोपी भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी निकले हैं। नेहा ने कहा मुख्य आरोपी कुणाल पांडे आयोजक बीजेपी आईटी सेल बनारस, सक्षम पटेल सह सयोजक बीजेपी आईटी सेल बनारस, और तीसरा आरोपी आनंद उर्फ अभिषेक चौहान कार्यसमिति सदस्य बीजेपी आईटी सेल के लिए काम करते हैं।

नेहा ने कहा ये तीनो आरोपी पहले भी छेड़खानी जैसे कुकर्त्यों में संलिप्त पाए गए हैं, लेकिन सत्ता संरक्षण के दबाव में और इनकी राजनीतिक हनक के कारण पुलिस ने कभी कोई कार्रवाई की ही नहीं। जिससे इनका मनोबल इतना बढ़ गया कि इन्होने शिक्षा के मंदिर में ऐसी गंभीर घटना को अंजाम दे डाला।
ये भी पढ़ें -IIT छात्रा गैंगरेप : सपा नेता मनोज राय ने आरोपियों को कठोर दंड देने की कही बात, बीजेपी पर लगाए ये आरोप
नेहा यादव ने कहा कि इस घटना से देशभर की बेटियों में आक्रोश है। उन्होंने मांग की है कि पीड़ित छात्रा को सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित हो और, घटना से संबंधित सत्ता संरक्षित लोगो पर भी कार्रवाई की जाये। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि बड़े नेताओं के साथ इन आरोपियों की तस्वीरें हैं। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री यूपी , वित्त मंत्री, उपमुख्यमंत्री यूपी, मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष तमाम मंत्री और संगठन के नेताओं के साथ इनके घनिष्ठ संबंध तस्वीरों से साफ नजर आ रही हैं जिसकी नैतिक जिम्मेदारी सरकार की बनती है।

नेहा ने कहा कि मैं मांग करती हूँ कि पीड़ित छात्रा को सुरक्षा प्रदान की जाय, आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए। संरक्षण देने वाले बीजेपी नेताओं को भी आरोपी बनाकर चार्टशीट दाखिल की जाए। यूपी में रोज महिलाओं के साथ बढ़ते अपराध और ध्वस्त कानून व्यवस्था के जिम्मेदार मुख्यमंत्री हैं इसलिए यूपी में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए।। बीएचयू में कैंपस के अंदर हुई घटना के बाद कैंपस में सुरक्षा बढ़ाई जाए। साथ ही केंद्रीय विश्वविद्यालयों में लड़कियों की सुरक्षा के लिए एक राष्ट्रीय कमेटी और हैरेसमेंट सेल बनाई जाये।
लखनऊ :
— amrit vichar (@amritvicharlko) December 31, 2023
BHU छात्रा गैंगरेप मामले पर सपा महिला सभा ने किया जोरदार प्रदर्शन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा यादव गिरफ्तार pic.twitter.com/zfJI6gYUfy
