सीतापुर: ट्रैक्टर-ट्रॉली और बोलेरो की आमने सामने भिड़ंत, वाहनों के उड़े परखच्चे, चालक घायल
सीतापुर, अमृत विचार। कोतवाली देहात इलाके में गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली व बोलेरो की आमने सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। दर्दनाक हादसे में बोलेरे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, रविवार की देर शाम कचनार चौकी क्षेत्र में सीतापुर- गोला मार्ग पर बोलेरो संख्या यूपी 34 एल 9796 जो कि एक मरीज को छोड़कर सीतापुर की तरफ से वापस आ रही थी। इसी दौरान क्षेत्र के बरबटापुर गांव के बीच सीतापुर की तरफ गन्ना लेकर जा रहे ट्रैक्टर- ट्रॉली से आमने- सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और बोलेरो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
वहीं ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। घायल चालक की पहचान अवधेश पुत्र छोटेलाल निवासी शेखापुर थाना हरगांव के रूप में हुई। सूचना पाकर कचनार चौकी प्रभारी अतुल शुक्ला मय फोर्स मौके पर पहुंचे और गाड़ी के अंदर फंसे चालक को कड़ी मशक्कत से बाहर निकाला और इलाज के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया।
यह भी पढ़ें:-पाकिस्तान की तस्वीरें भी बताई जा रहीं अयोध्या की, जटायु वाच ने किया खुलासा
