बरेली: शराबियों ने पिल्ले को जबरन पिलाई शराब, वीडियो हुआ वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

बरेली, अमृत विचार। आंवला थाना क्षेत्र में चार लोगों ने एक पिल्ले को जबरन शराब पिलाई। शराब पिलाने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। लोगों ने वीडियो एक्स पर पुलिस अधिकारियों को पोस्ट कर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिमांशु पटेल ने एक्स पर शिकायत कर लिखा कि आंवला के मोहल्ला गौसिया चौक से सामने बादशाह, डेला, शान, चंद्रपाल ने पिल्ले को जबरन शराब पिलाई। इस दौरान पिल्ला बचने की कोशिश कर रहा है। 10-10 सेकेंड के दो वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति पिल्ले का मुंह पकड़े हुए है और दूसरा शराब पिला रहा है। 

उन्होंने बरेली पुलिस और आईजी को पोस्ट कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने डायल 112 पुलिस को मौके पर भेज कर जांच कराई। जांच में मामला सही पाए जाने पर आंवला पुलिस ने दरोगा मोहित चौधरी की तहरीर पर मोहल्ला गौसिया चौक निवासी बादशाह, डेला, शान और चंन्द्रपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

सोशल मीडिया के माध्यम से चार लोगों द्वारा पिल्ले को शराब पिलाने की जानकारी मिली। पुलिस ने तत्काल प्रभाव से चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी -नीलेश मिश्र, सीओ आंवला।

ये भी पढ़ें- बरेली: इंदिरा नगर में पाइप लाइन बिछाने को 20 करोड़ मिले पर फंसा टेंडर का पेच

संबंधित समाचार