बरेली: इंदिरा नगर में पाइप लाइन बिछाने को 20 करोड़ मिले पर फंसा टेंडर का पेच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पाइप लाइन बिछाने के लिए महज एक फर्म ने डाला टेंडर

बरेली, अमृत विचार। इंदिरा नगर में 24 घंटे जलापूर्ति के लिए अमृत योजना के तहत नई पाइप लाइन बिछाई जानी है, मगर एक ही फर्म का टेंडर आने से योजना आगे नहीं बढ़ पा रही है। अफसरों के अनुसार तीन फर्मों के आवेदन पर ही टेंडर खुलता है। फिलहाल, टेंडर की तारीख बढ़ाकर पांच जनवरी कर दी गई है। अब नए साल में ही योजना परवान चढ़ पाएगी।

दरअसल, इस वार्ड में ज्यादातर जगहों पर पाइप लाइन है, लेकिन यह पुरानी हो चुकी है। इस वजह से कई जगह चोक है। इसलिए अमृत योजना के तहत नई पाइप लाइन डाली जाएगी, ताकि 24 घंटे वार्ड में पानी की सप्लाई हो सके। यहां ओवरहेड टैंक क्षमता के अनुसार है। पर्याप्त संख्या में नलकूप भी हैं। शासन की ओर से योजना के तहत 20 करोड़ की धनराशि जारी हो चुकी है।

ये भी पढ़ें- बरेली: नए साल में शिक्षकों को मिलेगा पदोन्नति का उपहार

संबंधित समाचार