इजराइल में बरेली से भी भवन बनाने जाएंगे राजमिस्त्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मंडल में 200 ने कराया पंजीकरण, प्रति माह मिलेगा 1.37 लाख वेतन

बरेली, अमृत विचार। युद्ध के चलते इजराइल में क्षतिग्रस्त हुईं इमारतों को संवारने के लिए देश से राजमिस्त्री समेत तमाम कामगारों को भेजा जाएगा। इसके लिए श्रम विभाग के माध्यम से आवेदन मांगे गए हैं। मंडल से अब तक 200 कामगार पंजीकरण करा चुके हैं। अफसरों के अनुसार कामगारों को प्रति माह 1 लाख 37 हजार 260 रुपये वेतन मिलेगा।

उपश्रमायुक्त डा.दिव्य प्रताप सिंह ने बताया कि इजरायल में हुए युद्ध के बाद वहां के भवन टूट चुके हैं। उन्हें फिर से खड़ा करने के लिए वहां की सरकार ने भारत सरकार से मदद मांगी है। सरकार ने देश से दस हजार कामगारों को भेजने की व्यवस्था की है। इसके तहत राज मिस्त्री, दीवारों पर प्लास्टर करने वाले, फ्रेम वर्क- शटरिंग और लोहे वेल्डिंग सिरेमिक टाइल्स का कार्य करने वालों को पांच साल इजराइल में काम करने का मौका दिया जा रहा है। 21 से 45 वर्ष तक के उम्र वाले कामगारों को ही इजराइल भेजा जाएगा। 

इसके लिए राष्ट्रीय कौशल विकास कार्पोरेशन की ओर से इच्छुक कामगारों से आवेदन मांगे गए हैं। बरेली से 48 लोग पंजीकरण करा चुके हैं। श्रम प्रवर्तन अधिकारी बी राम ने बताया कि पंजीकरण कराने वाले अधिकतर लोग नवाबगंज क्षेत्र के हैं। दो दिन पहले वन मंत्री डाॅ. अरुण कुमार के कार्यालय में जाकर योजना के बारे में बताया गया। कहा कि आवेदक का कार्य में निपुण होना चाहिए, उसे पासपोर्ट स्वयं बनवाना होगा, कम से कम तीन वर्ष तक कार्य का अनुभव होना जरूरी है।

ये भी पढ़ें- बरेली: इंदिरा नगर में पाइप लाइन बिछाने को 20 करोड़ मिले पर फंसा टेंडर का पेच

संबंधित समाचार