बरेली: नए साल में सीटी स्कैन और ट्रामा विंग की मिलेगी सुविधा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए कई सुविधाएं होंगी आरंभ

बरेली, अमृत विचार। नए साल पर स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार होगा, जिससे मरीजों को कुछ राहत मिलेगी। सीटी स्कैन और ट्रामा सेंटर की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। इसके अलावा भी स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार किया जाएगा।

जिला अस्पताल में करीब एक साल से मशीन कंडम होने से सीटी स्कैन की सुविधा बंद थी। कुछ दिनों पहले तीन सौ बेड अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन इंस्टाल कर दी गई है। अगले साल से इसे शुरू कर दिया जाएगा।

ट्रामा विंग की सौगात
पिछले चार साल से जिला अस्पताल परिसर में ट्रामा विंग का निर्माण चल रहा है। नवंबर में भवन निर्माण का कार्य पूरा हो गया है। इसकी सूचना सीएमओ ने शासन को दे दी है। शासन स्तर से मानव संसाधन की तैनाती के बाद विंग के संचालन के लिए सीएमओ जिला अस्पताल की एडीएसआईसी को हैंडओवर करेंगे। जनवरी के अंत तक मरीजों को ट्रामा विंग की सुविधा मिलने की बात अफसर कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- बरेली: खेत पर तार लगाकर करंट दौड़ाया, चार छुट्टा पशु मरे

संबंधित समाचार