बरेली: सीजन का सबसे ठंडा रहा दिन, नए साल पर घने कोहरे का ओरेंज अलर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तीन दिन तक घने कोहरे के साथ तापमान में होगी गिरावट

बरेली, अमृत विचार। जिले में पिछले चार-पांच दिनों से लगातार ठंड बढ़ रही है। साल के अंतिम दिन रविवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। वहीं नए साल पर भी ठंड और घने कोहरे का ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम 13.6 डिग्री दर्ज किया गया। एक सप्ताह में अधिकतम तापमान में करीब 10 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं रविवार को न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री दर्ज किया गया।

रविवार को दिन में बादल छाए रहने से दिन भर ठंडक रही। आंचलिक मौसम केंद्र एवं प्रभारी राज्य कृषि मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगामी तीन दिनों तक घने कोहरा पड़ेगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान में भी और गिरावट दर्ज की जाएगी। जिसकी वजह से ठंड बढ़ेगी। पंत यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञानी डाॅ. आरके सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आएगी और गलन के साथ घना कोहरा पड़ने के भी आसार हैं।

ये भी पढ़ें- बरेली: खेत पर तार लगाकर करंट दौड़ाया, चार छुट्टा पशु मरे

संबंधित समाचार