झारखंड में दर्दनाक सड़क हादसा, कार डिवाइडर से टकराकर हुई दुर्घटनाग्रस्त, छह लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर शहर में सोमवार को सुबह एक कार के डिवाइडर से टकरा जाने के कारण छह लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हुए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब पांच बजे बिस्टुपुर पुलिस थाना क्षेत्र में सर्किट हाउस चौराहे के पास हुई। 

जमशेदपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कौशल किशोर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘कार में पांच लोगों के बैठने की क्षमता थी लेकिन इसमें आठ लोग यात्रा कर रहे थे। कार पहले डिवाइडर और फिर सड़क किनारे लगे खंभे से टकराई।’’ उन्होंने कहा कि हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन को अस्पताल ले जाया गया, जहां एक और व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। अधिकारी ने बताया कि बाकी दो घायलों का इलाज चल रहा है। 

ये भी पढे़ं- राष्ट्रपति मुर्मू ने देशवासियों को दीं नए साल शुभकामनाएं, कही ये बात...

 

 

संबंधित समाचार