मुरादाबाद: नए साल में ट्रेनों का इंतजार योजनाओं पर पड़ा भारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। नए साल के पहले दिन भी ट्रेनों का इंतजार भारी पड़ा। विभिन्न पर्यटक स्थलों पर घूमने की योजना बनाने वाले दुखी हुए। रेल प्रबंधन ट्रेनों के विलम्ब की जानकारी देता रहा। अवध असम और जनसेवा एक्सप्रेस के निरस्त होने को लेकर घोषणाएं होती रही।

उधर, गरीब नवाज, चंडीगढ़ एक्सप्रेस, गरीब रथ, सत्याग्रह, आला हजरत और जन साधारण एक्सप्रेस के विलम्ब से चलने की जानकारी प्रसारित की जाती रही। दैनिक यात्री सुधीर पाठक, गुलरेज खान औए रानी जैन ने बताया कि रामनगर और काठगोदाम जाने वाली सवारी गाड़ी के फेरे कम कर दिए गए हैं, इस वजह से नया साल उत्सव प्रभावित हुआ।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : दो साल में बदली 45 प्राथमिक स्कूलों की तस्वीर, स्मार्ट कक्षा में पढ़ रहे बच्चे

संबंधित समाचार