बस्ती मण्डल में 18 हजार 944 श्रमिकों को उनके गांव में मिले रोजगार
बस्ती। उत्तर प्रदेश में बस्ती मण्डल के तीनों जिलों बस्ती,सिद्धार्थनगर तथा संतकबीरनगर में एक वर्ष के भीतर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) योजना के तहत 18 हजार 944 श्रमिकों को उनके ही गांव मे रोजगार उपलब्ध कराया गया है।
आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यहां कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) योजना के तहत बस्ती मण्डल में बस्ती जिले के 14 ब्लाकों में 07 हजार 384 श्रमिकों को उनके ही गांवों में 100 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराकर उनके खातों में 16 करोड़ 98 लाख 32 हजार रूपये का भुगतान ईएफएमएस के माध्यक से किया गया है।
सिद्धार्थनगर जिले के 14 ब्लाकों में 6 हजार 598 श्रमिकों को 100 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराकर उनके खातो मे 15 करोड़ 17 लाख 54 हजार रूपया का भुगतान ईएफएमएस के माध्यक से किया गया है तथा सतंकबीरनगर जिले के 9 विकास खण्डो मे 4 हजार 9 सौ 62 श्रमिको को 100 दिनो का रोजगार उपलब्ध कराकर उनके खातो मे 11 करोड़ 41 लाख 26 हजार रूपये का भुगतान ईएफएमएस के माध्यक से किया गया है।
सूत्रों ने यह भी बताया कि वर्तमान समय मे बस्ती मण्डल के तीनों जिलों बस्ती,सिद्धार्थनगर तथा संतकबीरनगर में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) योजना के तहत कार्य चल रहा श्रमिकों को उनके ही गांव में रोजगार मिल रहा है जिन श्रमिकों को 60 दिन से अधिक रोजगार उपलब्ध कराया गया है उन्हे 31 मार्च तक 100 दिन का रोजगार उपलब्ध कराने के लिए ग्राम रोजगार सेवकों द्वारा आवेदन करके रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: यहां मच्छरों से लगता है डर..., लोग बोले- कॉलोनी का नाम सुनकर लिया था प्लॉट, अब हो रहा पछतावा
