बहराइच में थाइलैंड और नेपाल के गुलाब ने मचाया धमाल, देर रात से सुबह तक होती रही खरीददारी
बहराइच, अमृत विचार। जिले में नववर्ष का उमंग लोगों का सिर चढ़कर बोला। कोई फूलों का गुलदस्ता तो कोई अन्य उपहार देकर एक दूसरे को नव वर्ष की बधाई देते दिखा। सबसे अधिक मांग नेपाल और थाईलैंड से आए फूलों की रही। रविवार रात 12 बजते ही आंग्ल नव वर्ष की शुरुआत हो गई। नव वर्ष को लेकर जिले के लोगों में काफी खुशी देखने को मिली।
बहराइच में न्यू ईयर के मौके पर विदेशी गुलाबों की डिमांड बहुत तेज़ी से बढ़ गई है। एक दूसरे को नए साल की बधाई देने के लिए लोग बुके खरीदने पहुंच रहे है। जिसमे लोगो की दिलचस्पी गुलाबों में ज्यादा है। बहराइच की सड़कों पर दुकानें रंग बिरंगे फूलों के बुके के साथ सजी हुई है।
बुके के रेट की बात करें तो ये 200 रुपए से शुरू हो कर 2500 से भी ज्यादा तक है। जिसमे सबसे ज़्यादा गुलाब की डिमांड लोगों की तरफ से है। बुके की दुकान सजाए दुकानदार नीरज सैनी ने बताया की नए साल के मौके पर बुके खूब बिक रहे है विदेशी फूलों में सबसे ज्यादा विदेशी गुलाब की डिमांड कस्टमर कर रहे है, हमारे पास दो सौ से लेकर 2500 से ऊपर तक के बुके है।
नए साल पर बुके की डिमांड काफी बढ़ जाती है। लोग एक दूसरे को बुके देकर नए साल की शुभकामनाए देते है। अस्पताल चौराहा पर गुलदस्ते की बिक्री करने वाले मानस सैनी ने बताया कि वह नेपाल से गुलाब लेकर आए हैं। पानी टंकी के फूल व्यवसाई सोनू ने बताया कि वह लखनऊ से गुलाब लेकर आए हैं। लखनऊ के व्यापारी द्वारा थाईलैंड से गुलाब के फूल मंगवाए गए हैं।
यह भी पढ़ें;-बहराइच: केंद्र के नए कानून के खिलाफ सड़क पर उतरे रोडवेज बस चालक, प्रदर्शन कर लगाया जाम
