हरदोई: गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, ड्राइवर की मौत
हरदोई। भरखनी से पाली रोड पर मेघपुर गांव के पास ट्रैक्टर-ट्राली से टकराने की वजह से गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। जिससे उसके ड्राइवर की ट्रैक्टर के नीचे दबकर वहीं पर ही मौत हो गई। जबकि उसके दो साथियों के चोंटे आई है। पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेते हुए उसका पोस्टमार्टम कराया है।
बताया गया है कि पचदेवरा थाने के चठिया गांव निवासी प्रमोद रविवार की शाम को अपने ट्रैक्टर-ट्राली में गन्ना लाद कर उसे रूपापुर शुगर मिल ले जा रहा था, उसी बीच रास्ते में भरखनी से पाली रोड पर मेंघपुर गांव के पास सामने से आ रहे दूसरे ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी।
जिससे गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राली बेकाबू होकर पलट गई। जिससे ड्राइवर प्रमोद उसके नीचे दब गया। इसका पता होते ही वहां आस-पड़ोस के लोग दौड़ पड़े। आनन-फानन में प्रमोद को एम्बुलेंस-108 से सीएचसी पहुंचाया गया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। इस हादसे में उसके दो साथियों के भी चोंटे आई है।
हालांकि उन्हें इलाज के बाद उन्हें उनके घर भेज दिया गया। बताते हैं कि अभी जल्दी ही प्रमोद की शादी हुई थी। फिलहाल उसके कोई औलाद नहीं थी। इस बारे में एसएचओ सवायजपुर दिलेश कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। घर की तरफ फिलहाल कोई तहरीर नहीं आई है, तहरीर आते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें;-बहराइच: केंद्र के नए कानून के खिलाफ सड़क पर उतरे रोडवेज बस चालक, प्रदर्शन कर लगाया जाम
