लखनऊ: परिवहन आयुक्त ने सूबे के सभी मंडलायुक्त, डीएम को लिखा पत्र, चालकों की हड़ताल पर कही यह बड़ी बात...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ अमृत विचार। नई सड़क दुर्घटना कानून के विरोध में सोमवार सुबह से शुरू हुई रोडवेज चालकों ट्रक चालकों, ऑटो, टेंपो की प्रदेश व्यापी हड़ताल को देखते हुए परिवहन आयुक्त चंद्र भूषण सिंह ने प्रदेश के सभी मंडलायुक्त, जिलाधिकारी को पत्र लिखकर पब्लिक ट्रांसपोर्ट संचालन सुचारु रूप से चलने के लिए अपील की है। प्रदेश के परिवहन आयुक्त ने पत्र जारी करते हुए कहा कि रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, सेवा प्रबंधक बस संचालन सुनिश्चित कराएं।

Untitled-25 copy

परिवहन आयुक्त ने कहा है कि 1 जनवरी से 30 जनवरी तक चालकों ने हड़ताल घोषित की है। जिससे प्रदेश की ट्रांसपोर्ट व्यवस्था पूरी तरह से प्रभावित हो रही है। यात्रियों को आवागमन में बड़ी परेशानी शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि उक्त प्रावधान के कानून अभी लागू नहीं हुए हैं। उक्त कानून के लागू होने के पश्चात ही इसका स्वरूप परिभाषित किया जा सकता है ऐसे में संचालन प्रभावित होने से प्रदेश के यात्रियों को आवागमन में दिक्कत होगी।

उधर, रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक सहायक प्रबंधक रोडवेज यूनियन से बैठक कर लगातार बस चलाने का प्रयास कर रहे हैं। पूरे दिन सिलसिला चला है लेकिन चालक मानने करने को तैयार नहीं है।

यह भी पढ़ें: गोंडा: नए कानून के विरोध में वाहन चालकों ने थाम दिए पहिये, हड़ताल से जनजीवन हो रहा प्रभावित

संबंधित समाचार