रायबरेली: उत्तराखंड टूर पर गई फाइनेंस कंपनी एडवाइजर की मौत, कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कार अनियंत्रित होकर खाईं में गिरी 

जगतपुर, रायबरेली। जगतपुर कस्बे के रहने वाली प्रतिमा मोर्य लखनऊ में एक फाइनेंस कंपनी में एडवाइजर के पद पर कार्यरत हैं। न्यू ईयर पर उत्तराखंड टूर के लिए कार से जा रही थी। जहां पर कार अनियंत्रित होकर खाईं में गिर गई और प्रतिमा की मौके पर मौत हो गई। 

जगतपुर कस्बे की रहने वाले दिनेश मौर्य की पुत्री प्रतिमा मोर्य (25) किसी फाइनेंस कंपनी में लखनऊ में एडवाइजर के पद पर कार्यरत थी। न्यू ईयर के अवसर पर वह अपने साथियों संग कार से उत्तराखंड टूर पर जा रही थी। कार में एक चालक समेत चार युवतिया थी।

नैनीताल के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में चली गई जिसमें प्रतिमा मोर्य की मौके पर मौत हो गई। साथ रही तीन युवतियां व एक ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए ।स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें निकट अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

डिलीवरी ब्वॉय के माध्यम से मिली मौत की जानकारी 

प्रतिमा मौर्य ने ऑनलाइन कोई सामान बुक किया था ।जिसकी कॉल लगातार प्रतिमा के पास जा रही थी। तभी वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने फोन उठाया और मौत की सूचना दी तब डिलीवरी ब्वॉय ने इसकी सूचना परिजनों को दी जिसके बाद परिवार में हड़कंप मचा गया वहीं माता-पिता व अन्य का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतका के चचेरे भाई शव लेने के लिए सर्वेश घर से निकल पड़े हैं। अभी परिजनों को ज्यादा कोई जानकारी नहीं है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: परिवहन आयुक्त ने सूबे के सभी मंडलायुक्त, डीएम को लिखा पत्र, चालकों की हड़ताल पर कही यह बड़ी बात...

संबंधित समाचार