अमेठी: नए कानून के विरोध में चालकों ने किया जोरदार प्रदर्शन, सड़क की जाम, की नारेबाजी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। केंद्र सरकार के नए कानून के विरोध में सोमवार सुबह से ही जिले में धरना शुरू हो गया। रोडवेज बस के चालकों ने नए कानून के विरोध में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। सभी ने बस परिसर में ही खड़ी कर दी। इससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 

केंद्र सरकार के सड़क मंत्रालय की ओर से नया कानून बनाया गया है। जिसके तहत वाहन चलाने पर किसी की मौत हुई तो चालक को सात लाख रूपये जुर्माना और 10 साल की सजा का प्रावधान है। इस कानून के विरोध में सोमवार से जिले में विरोध शुरू हो गया। शहर में स्थित रोडवेज बस अड्डे परिसर में व वर्क शॉप पर चालकों ने बस खड़ा कर दिया।

सभी ने केंद्र सरकार के कानून का विरोध करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। बस चालकों के धरने के चलते यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। चालक संघ के अध्यक्ष का कहना है कि जब तक नियम वापस नहीं लिया जाएगा, वह सभी बस का संचालन नहीं करेंगे। चालकों ने कहा कि इतना रुपए जुर्माना का कहां से देंगे।

अगर इतना पैसा ही होता तो वह सभी चालक की नौकरी क्यों करते। सभी कानून वापस करने की मांग को लेकर बसों के चक्का जाम कर धरना दे रहे हैं। कहीं कहीं तो बीच सड़क पर वाहन खड़ा करने से अन्य लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत हो रही है। इस दौरान के काफी संख्या में ट्रक, बस और अन्य वाहनों के चालक मौजूद रहे।

बस स्टॉप परिसर में खड़ी दर्जन भर से अधिक बस व वर्कशॉप में चालकों के धरना प्रदर्शन और आंदोलन के चलते बस अड्डे पर वाहनों की कतार लग गई।

यह भी पढे़ं: Video : हेपेटाइटिस बी के सभी मरीजों को नहीं खानी चाहिए एंटीवायरल दवा, 1500 से अधिक मरीजों पर हुआ शोध

संबंधित समाचार