बरेली: पैसे निकालने के बाद भी शौचालय नहीं बनाने की होगी जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दिशा की बैठक में ब्लॉक प्रमुख ने उठाया था मामला, डीएम के आदेश पर शुरू हुई कार्रवाई

बरेली, अमृत विचार। आलमपुर जाफराबाद ब्लाॅक के निसाेई गांव में पैसा निकालने के बाद भी शौचालय नहीं बनाने के मामले में जांच होगी। 30 दिसंबर को दिशा की बैठक में ब्लॉक प्रमुख की ओर से कागजों में शौचालय बनाने का मामला उठाने के बाद डीएम रविंद्र कुमार के आदेश पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

डीएम ने डीपीआरओ धर्मेंद्र कुमार को मामले में जांच कराकर कार्रवाई के आदेश दिए थे। डीपीआरओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच एडीओ पंचायत को सौंपी गई है। कहा कि संभव है कि शौचालय की धनराशि 2017-18 में निकाली गई है। उस दौरान प्रधान के माध्यम से पैसा पात्रों को दिया जाता था। अब सीधे पैसा लाभार्थियों के खाते में भेजा जाता है। उन्होंने बताया कि मामले में तत्कालीन प्रधान समेत अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- बरेली: नए साल में 71 दिन गूंजेगी शहनाई, मई और जून में एक भी शुभ मुहूर्त नहीं

संबंधित समाचार