बरेली: नए साल पर हुड़दंग करने वालों के लिए पुलिस ने किए चालान
तीन लाख का जुर्माना वसूला गया, एसएसपी ने भी की चेकिंग
बरेली, अमृत विचार। नए साल पर रात में जाम छलकाकर सड़क पर हुड़दंग करने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई की। एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने भी चेकिंग कराई। एसपी ट्रैफिक शिवराज समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने रविवार रात में तीन लाख रुपये का चालान काटे और कई वाहन सीज किए।
एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान के आदेश पर यातायात पुलिस और थाना पुलिस ने नववर्ष के अवसर पर ड्रंक एंड ड्राइव और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया।
एसपी ट्रैफिक शिवराज व सीओ अजय कुमार गौतम ने स्थानीय पुलिस के साथ अभियान में शराब पीकर वाहन चलाने वाले 24 चालान और चार वाहनों को सीज किया। इसके अलावा स्टंटबाजी करने वालों के चार चालान व दो सीज, मोडिफाइड साइलेंसर वालों के पांच चालान, दोपहिया पर तीन सवारी के 50 चालान, बिना हेलमेट के 45 चालान, बिना सीट बेल्ट के 25 चालान, ध्वनि प्रदूषण के छह चालान, दो सीज, डिजाइनर नंबर प्लेट के 40 चालान, नाबालिग वाहन चालकों के 24 चालान और दो सीज किए गए। इस दौरान दो लाख 98 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
ये भी पढ़ें- बरेली: नए साल में 71 दिन गूंजेगी शहनाई, मई और जून में एक भी शुभ मुहूर्त नहीं
