बरेली: नए साल पर धूप खिली तो मिली राहत, शीत ऋतु में होगी अधिक वर्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। नए साल पर दिन में धूप खिलने से लोगों को कई दिनों की कड़ाके की ठंड से राहत मिली। मौसम विभाग ने रात और सुबह घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। वहीं शीत ऋतु में जनवरी से मार्च तक सामान्य से अधिक वर्षा का पूर्वानुमान जताया है। सोमवार को जिले में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 16.6 और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री दर्ज किया गया।

आंचलिक मौसम केंद्र एवं प्रभारी राज्य कृषि मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दिसंबर के दौरान औसत अधिकतम तापमान सामान्य रहा जबकि वहीं औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-3° डिग्री सेंटीग्रेड अधिक रहा। उन्होंने बताया कि वैसे तो शीत ऋतु के दौरान सामान्य अल्प वर्षा होती है लेकिन जनवरी और शीत ऋतु (जनवरी से मार्च ) के दौरान सामान्य या सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना अधिक है। जनवरी में मासिक न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक और अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें- बरेली: नए साल में 71 दिन गूंजेगी शहनाई, मई और जून में एक भी शुभ मुहूर्त नहीं

संबंधित समाचार