भाजपा के वरिष्ठ नेता हृदयनाथ सिंह का निधन, सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय संगठक हृदयनाथ सिंह का निधन हो गया है। उनका शव लखनऊ बीजेपी दफ्तर में आज रखा गया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित तमाम बीजेपी के वरिष्ठ नेता श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे हुए हैं। इस बात की जानकारी आज सुबह उप मुख्यमंत्री बृजेश  पाठक ने ट्वीटर दी है।

 डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय संघटक हृदय नाथ सिंह जी का निधन अत्यंत दुःखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों व समर्थकों को संबल प्रदान करें।

ह्दय नाथ सिंह का अंतिम संस्कार जौनपुर जिले की शाहगंज तहसील के उनके पैतृक गांव अमावा खुर्द में होगा।  हृदयनाथ सिंह झारखंड में भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री के अलावा काशी और ब्रज प्रांत के संगठन मंत्री रहे। इससे पहले वह अयोध्या और झांसी के विभाग प्रचारक रहे। हरदोई और पीलीभीत के जिला प्रचारक भी रहे।

 आपातकाल के दौरान उन्होंने काम किया और जेल भी गए। जौनपुर के निवासी हृदयनाथ सिंह गोरखपुर में पढ़ाई के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) से जुड़े। इसके बाद वह आरएसएस के प्रचारक बन गए। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। 

ये भी पढ़े:- पुलिस भर्ती प्रोन्नति बोर्ड से डीके ठाकुर हटाये गये, 6 अन्य आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला

संबंधित समाचार