अधेड़ की डंडे से पीटकर हत्या , गांव से बाहर मिला शव , बेटे पर हत्या का शक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली  अमृत विचार । एक अधेड़ की  डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई , उसका रक्तरंजित शव गांव के बाहर मिला है। शव के पास ही खून से सना हुआ लकड़ी का एक डंडा भी मिला है। हत्याकांड में पुलिस मृतक के बेटे को हिरासत में लिया है । घटना रोहनिया विकास खंड के गांव धनेही मजरे मवई की है । गांव के रहने वाले त्रिलोकी नाथ ( 50) का शव गांव से बाहर एक सुनसान स्थान पर मिला है ।

मंगलवार की प्रातः जब ग्रामीण बाहर शौच के लिए गए तो अधेड़ का शव देखा । जिससे गांव के सनसनी फैल गई । अधेड़ के चेहरे और शरीर पर चोट के निशान थे। उसके चेहरे को कुचलने का प्रयास किया गया था । शव के पास ही खून से सराबोर एक लकड़ी का डंडा भी पड़ा हुआ था । सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे के लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है । अपर पुलिस अधीक्षक नवीन कुमार सिंह ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया है । एएसपी ने बताया कि अधेड़ की डंडे से पीटकर हत्या की गई है । 

बेटे से हुआ था विवाद

मृतक त्रिलोकी यादव का सोमवार की शाम को बेटे संजय से विवाद हुआ था । उसके बाद त्रिलोकी गांव से थोड़ी दूर पर स्थित अपनी कोठरी में सोने चला गया था । मंगलवार की सुबह जब ग्रामीणों ने उसका शव देखा तो मृतक का बेटा लापता था । मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ के बाद उसके बेटे संजय को हिरासत में ले लिया है । कोतवाल आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि पिता पुत्र के बीच पैसों के लेन देन को लेकर विवाद हुआ था , जिसके बाद यह घटना हुई है । जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा ।

ये भी पढ़े:- लखनऊ में एसएसबी आईजी ने किया 30.5 मीटर ऊंचे हाई मास्ट राष्ट्रीय ध्वज का अनावरण

संबंधित समाचार