यूपी रोडवेज एम्पलाइज यूनियन के महामंत्री ने की रोडवेज चालकों से बसों का संचालन शुरू करने की अपील

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राज्य सड़क परिवहन निगम के तहत प्रदेश भर में चलने वाली रोडवेज बसों के सभी चालको  परिचालकों से यू पी रोडवेज इंप्लाइज यूनियन ने बड़ी अपील की है। यूनियन के महामंत्री ने कहा है कि जो प्रस्तावित कानून को लेकर होने वाली दुर्धटना के संबंध में आप सब हड़ताल पर हैं वह कानून के रूप में हम पर लागू नहीं हुआ है यद्यपि  यह खतरनाक बात है ऐसे में चालकों का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा परंतु यह नियम लागू होने से पूर्व हड़ताल करना उचित प्रतीत नहीं होता है।

अब रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के महामंत्री तेज बहादुर शर्मा महामंत्री ने सभी चालकों परीचालकों से अनुरोध है की अपनी रोजी रोटी के आधार पर परिवहन निगम के अस्तित्व को संरक्षित करने के लिए वर्तमान हड़ताल को स्थगित कर बसों का सुचारू रूप से संचालन शुरू करें । यदि इसके बावजूद भी यह कानून लागू होता है तो हम सब एक जुटता के साथ आंदोलन करेंगे आशा है कि आप हमारी भावना को अंगीकार करते हुए संचालन करेंगे।

यह भी पढ़ें:-स्कूली वैन में लगवाना होगा CCTV कैमरा, तीन महीने का मिला समय, सरकार के इस कदम की अभिभावकों ने की सराहना

संबंधित समाचार