बहराइच: दो मकान और एक दुकान से लाखों की चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच/मोतीपुर, अमृत विचार। जिले के मोतीपुर में दुकान और फखरपुर क्षेत्र में दो मकान से नकदी समेत लाखों की संपत्ति चोरी हो गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फखरपुर थाना अंतर्गत ग्राम खेमनीपुर गांव निवासी चंद्र प्रताप सिंह बहराइच में रहते हैं। उनके भाई विष्णु प्रताप घर पर सो रहे थे छत के रास्ते से चोर घर के अंदर घुस गए और घर के अंदर रखा कीमती डेढ़ सौ सिक्के चांदी के पावजेब करधनी सिलेंडर सहित 10000 नगदी उठा ले गया।

अज्ञात चोरों ने दूसरी तरफ गांव निवासी चंद्रशेखर सिंह के घर पर भी चोर बाहर से दरवाजा को बंद कर घर के अंदर दाखिल हो गए। घर में रखा ₹10000 नगदी सहित सात अंगूठी जंजीर कपड़ा पीतल के बर्तन सहित लाखों की चोरी कर ले गए चंद्रशेखर सिंह के शोर मचाने पर पड़ोस के लोगों ने आकर बाहर से दरवाजा को खोला तब चंद्रशेखर सिंह चोरी के बारे में ग्रामीणों की जानकारी दी। चंद्रप्रताप ने बताया की थाने में प्रार्थना पत्र दिया है।

उधर मोतीपुर थाना क्षेत्र के मिहींपुरवा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 6 निवासी जावेद अहमद रेलवे क्रॉसिंग मिहींपुरवा के पास किराने की दुकान संचालित करते हैं।सोमवार की देर रात अज्ञात चोरों द्वारा दुकान के पीछे दीवार पर चढ़कर टीन सेट के ऊपर लगी ईंटों को उजाड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है।

घटना की जानकारी चौकी इंचार्ज राघवेंद्र सिंह को दी गई। सूचना पाकर मौके पर चौकी इंचार्ज में पहुंचकर घटना की जानकारी लेते हुए सभी दुकानदारों को मिलकर एक सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए कहा गया। दुकानदार जावेद अहमद ने बताया कि दुकान में रखे जीरा,कालीमिर्च, कमला पसंद,सिगरेट के साथ कीमती सामान एवं नगदी समेत लगभग 50000 का सामान गायब हुआ है।

यह भी पढ़ें:-स्कूली वैन में लगवाना होगा CCTV कैमरा, तीन महीने का मिला समय, सरकार के इस कदम की अभिभावकों ने की सराहना

संबंधित समाचार