इटावा: आनलाइन जुआ हारने के बाद अपहरण का रचा झूठा ड्रामा, पुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर भेजा जेल
इटावा। फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के घूघल पुरा में पांच लाख साठ हजार रूपया आन लाइन गेम में हारने के बाद एक व्यक्ति ने अपहरण का झूठा ड्रामा रचा। उसने पुलिस को भी उसका अपहरण होने की सूचना दे दी। अपहरण की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। छानवीन के बाद मामला झुठा निकला तो पुलिस ने अपहरण का नाटकर रचने वाले व उसमें उसका सहयोग करने वाले परिवार के दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद उन्हें जेल भेज दिया।
एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि रविवार की शाम को गांव घूघल पुरा निवासी शिवम यादव पुत्र रंजीत यादव ने सूचना दी कि उसके चचेरे भाई अंकित यादव पुत्र संजीव कुमार यादव का कार में सवार लोगों ने अपहरण कर लिया। अपहरण की सूचना से पूरे पुलिस महकमे में हडकंप मच गया। उसकी बरामदगी के लिए पुलिस की टीमें बनाई गई और उसकी खोजवीन शुरू की गई।
घटना संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने परिवार के लोगों से पूछताछ की। बाद में पुलिस की टीम ने उसे बरामद कर लिया। पूछताछ करने पर अंकित यादव ने बताया कि उसके पिता ने उसके खाते में पांच लाख रुपया डाले थे। उन रुपयों को वह आन लाइन गेम खेलने में हार गया। उसके बाद उसने अपने मामा से साठ हजार रुपया डलवा लिए उन रुपयों का भी वह हार गया।
उसके बाद उसने भाइयों के साथ मिलकर अपहरण की झूठी सूचना दिलवा दी। इस सम्बंध में पुलिस ने झूठी सूचना देने मिथ्या साक्ष्य गढ़ने के मामले में अंकित यादव शिवमयादव व निखिल यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद उन्हें जेल भेज दिया।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: हिट एंड रन कानून के खिलाफ जमकर नारेबाजी, सड़क पर गुमटी रख बंद किया आवागमन
