बरेली: महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नशीला पदार्थ देकर बरेली से हिमाचल ले गए थे आरोपी

बरेली, अमृत विचार। किला क्षेत्र में रहने वाली महिला को दो भाइयों ने हिमाचल में बंधक बनाया। महिला ने एक भाई पर दुष्कर्म करने और धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दोनो भाइयों और उसकी मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

महिला ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह पति के साथ सीबीगंज में किराये के मकान में रहती है। बताया कि स्वालेनगर निवासी साजिद उससे फोन पर बात करता था। पति के जाने के बाद साजिद घर पर आता और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता था। 22 दिसंबर की रात को साजिद उसके घर पर अपने भाई फाजिल और मां अख्तरी बेगम के साथ आया और बरेली से बाहर शादी करने की बात कहकर टेंपो में बैठाकर ले गए। प्यास लगने पर अख्तरी बेगम ने पानी की बोतल दी, जिसे पीने के बाद वह बेहोश हो गई।

पीड़िता ने बताया कि आंख खुलने पर उसने खुद को बंधक पाया। यहां पर साजिद, फाजिल और अख्तरी बेगम ने बताया कि हिमाचल में हैं। वहां पर साजिद ने दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी बरेली ले आए और शादी करने से मुकर गए। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ये भी पढ़ें- बरेली: सरकार कानून वापस लेने के साथ चालकों का दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा भी कराए

संबंधित समाचार