बरेली: सुबह घना कोहरा छाने के साथ दिन भर रहेगी ठंड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नए साल में सीजन का सबसे ठंडा रहा दिन, 12.7 डिग्री रहा अधिकतम तापमान

बरेली, अमृत विचार। नए साल का दूसरे दिन सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। मंगलवार को न्यूनतम के साथ अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश में इटावा के बाद बरेली में सबसे ठंडा दिन रहा। दिन में हल्की धूप भी निकली लेकिन लोग ठंड से कांपते रहे। मौसम विभाग ने बुधवार को भी सुबह घना कोहरा और दिन में ठंड का पूर्वानुमान जताया है।

मंगलवार को अधिकतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से 5.8 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री कम 7.2 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार को धूप खिलने से लोगों को कुछ राहत मिली थी लेकिन मंगलवार को घने कोहरे के बाद दिन भर ठंड रही। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आगामी आठ जनवरी तक सर्दी और गलन बरकरार रहेगी।

आंचलिक मौसम केंद्र व प्रभारी राज्य कृषि मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डाॅ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को दिन भर ठंड रही। बुधवार को सुबह घने कोहरे के साथ दिन ठंडा रहेगा। करीब सप्ताह भर बाद पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हल्की बूंदाबांदी का पूर्वानुमान है।

ये भी पढ़ें- बरेली: महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार