सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 272 अंक टूटा, निफ्टी में भी गिरावट

Amrit Vichar Network
Published By Moazzam Beg
On

मुंबई। वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख और आईटी शेयरों में बिकवाली से बुधवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार में गिरावट आई। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 271.85 अंक गिरकर 71,620.63 अंक पर आ गया। निफ्टी 71.35 अंक गिरकर 21,594.45 अंक पर कारोबार कर रहा था। 

सेंसेक्स की कंपनियों में जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, विप्रो, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, टीसीएस, टेक महिंद्रा और पावर ग्रिड के शेयर नुकसान में थे। वहीं बजाज फिनसर्व, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर लाभ में थे। अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में थे। मंगलवार को अमेरिकी बाजार नुकसान के साथ बंद हुए थे। 

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.03 प्रतिशत के नुकसान के साथ 75.87 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 1,602.16 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे। 

ये भी पढे़ं- डुकाटी इस साल भारत में पेश करेगी आठ नई बाइक़

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सम्मान समारोह : सीएम योगी ने अनुदेशकों को सौंपा चेक, कहा- प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा पहुंचाना समाज और देश की जिम्मेदारी
अखिलेश यादव का आरोप- भाजपा सरकार की नीतियों ने देश की अर्थव्यवस्था को 'अनर्थ-व्यवस्था' में बदला
सीएम योगी के हाथों चेक पाकर भावुक हुए अनुदेशक, बोले- वर्षों बाद सरकार ने दिया सम्मान, अब 17 हजार मानदेय से मिलेगी राहत
'ऑपरेशन-4' : दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए योगी सरकार ने तैयार किया डेरी 'मास्टर प्लान', स्वदेशी गाय पालन पर 50 फीसदी तक सब्सिडी
अनुदेशक सम्मान समारोह : मंत्री सतीश शर्मा बोले- योगी सरकार में बेसिक शिक्षा में हुए क्रांतिकारी परिवर्तन...