अयोध्या : सफाई हुई नहीं और माइनर में पहुंच गया पानी, किसान परेशान 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूराबाजार/ अयोध्या, अमृत विचार। ब्लाक क्षेत्र में  नरायनपुर माइनर में बिना सफाई हुए ही पानी पहुंच गया। जिसके कारण किसानों के खेतों तक अभी भी पानी नहीं जा रहा है। पांच किलोमीटर की माइनर में मात्र 320 मीटर ही सफाई हुई है।
     
विकासखंड पूराबाजार के अंतर्गत स्थित नरायनपुर माइनर की सफाई मनरेगा से होनी थी। जिसके लिए एस्टीमेट नवंबर माह में बना था और 320 मीटर सफाई भी हुई फिर कार्य बंद हो गया। अब माइनर में पानी भी आ गया। सफाई न होने से माइनर में बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आई है। जिसके चलते टेल तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। अब किसानों को सिंचाई के लिए परेशान होना पड़ रहा है। माइनर से चिरैधापुर, नरायनपुर, डेरवा, रामपुर सन्डासी और कछौली, खनुवावां गांवों के किसान सिंचाई करते हैं। 

इसे लेकर नरायनपुर के किसान जगदीश, प्रेमलाल, कुलदीप, राजेश, शिवकुमार, भगवती, शहाबुद्दीन, मयाराम ने बताया बहुत दिनों से माइनर की सफाई नहीं हुई है। रोजगार सेवक लोकेश पांडेय ने बताया कि 320 मीटर की सफाई हुई है। इसी बीच माइनर में पानी आ गया। जिसके चलते सफाई कार्य नहीं हो सका।

ये भी पढ़ें -लखनऊ में तेज आवाज के साथ ढह गई निर्माणाधीन बिल्डिंग, पुलिस ने सील किया एरिया

संबंधित समाचार