हरदोई: गलियों से गुजर कर दुर्घटनाओं को दावत दे रहे ओवरलोड वाहन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहाबाद/हरदोई, अमृत विचार। ओवरलोडेड वाहन लगातार दुर्घटनाओं का सबब बनते जा रहे हैं परंतु लाख प्रयासों के बाद भी परिवहन विभाग ओवरलोड वाहनों पर अंकुश लगाने में असफल सिद्ध हो रहा है। आलम यह हो गया है कि ओवरलोड वाहन अब हाईवे पर ही नहीं बल्कि छोटी और सकरी गलियों में भी दिखाई दे रहे हैं। जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। चित्र में आप साफ देख सकते हैं धान की भूसी से लदी यह मेटाडोर किस तरह से छोटी और सकरी गली से गुजर रही है।

जिससे लग रहा है कि कहीं ना कहीं किसी न किसी को यह दुर्घटना का शिकार बनाएगी। इसलामगंज से भूसी लोड करके यह मेटाडोर पावर हाउस के पीछे की गली से गुजर रही है इसके गुजरने के वक्त दुकानों के मालिक अपनी दुकानों के बाहर आकर खड़े हो गए हैं कि कहीं यह मेटाडोर उनका नुकसान न कर दे। ठीक इसी तरह से  भूसी लदी मेटाडोर को देखकर आगे पीछे के सारे बाइक सवार और साइकिल सवार रुक गये हैं और धीरे-धीरे यह मेटाडोर बासित नगर मार्ग की ओर बढ़ रही है।

ऐसे तमाम ओवरलोड वाहन प्रतिदिन छोटी और सकरी गलियों से गुजरते हैं जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। लोगों के चबूतरे और छज्जे टूटते हैं लेकिन इन ओवरलोड वाहनों पर लगाम नहीं लग पा रहा है। मोहल्ला वासियों ने नगर पालिका प्रशासन को कई बार शिकायत की परंतु पालिका प्रशासन ने भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। एआरटीओ विभाग तो पूरी तरह से उदासीन है।

यह भी पढ़ें:-रूफटॉप सोलर प्लांट से सुसज्जित हुआ अयोध्या एयरपोर्ट, सीएसआर फंड से तीन अत्याधुनिक जनरेटर के भी हैं इंतजाम

संबंधित समाचार