Etawah: भाई को फंसाने के लिए शातिर ने खुद को मारी गोली… इसलिए रची साजिश.. पुलिस ने किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

इटावा में जमीन के लिए भाई के खिलाफ साजिश रचने वाले को गिरफ्तार किया गया है।

इटावा में जमीन के लिए भाई के खिलाफ साजिश रचने वाले को गिरफ्तार किया गया है। दो महीने पहले युवक ने ताऊ के बेटे को फंसाने के लिए खुद को गोली मार ली। पुलिस ने गहनता से छानबीन की तो असलियत प्रकट हो गई। नाटक रचने वाले को असलहा सहित गिरफ्तार कर लिया गया।

इटावा, अमृतविचार। दो महीने पहले जमीन की खातिर ताऊ के बेटे को फंसाने के लिए खुद को गोली मार ली। पुलिस ने गहनता से छानबीन की तो असलियत प्रकट हो गई। नाटक रचने वाले को असलहा सहित गिरफ्तार कर लिया गया।                                      

एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि थाना बसरेहर में 31 अक्टूबर 2023 को अपराह्न साढ़े तीन बजे  बसगंवा नहर पुल के पास थाना चौबिया क्षेत्र के गांव अड़उपुरा का अमित कंधा के पास गोली लगने से घायल हुआ।

सूचना पर बसरेहर थाना प्रभारी सनत कुमार ने अमित से पूछताछ की तो इसने बताया कि ताऊ के बेटे नरेंद्र व उसके अज्ञात साथी ने जमीन को लेकर गोली मार दी। पुलिस ने इसके कथानुसार उपरोक्त दोनों के खिलाफ जानलेवा हमला करने का अभियोग दर्ज कर लिया।

थाना प्रभारी को पूछताछ में मामला संदेहजनक लगा, गहनता से जांच करने पर हकीकत सामने आ गई, अमित ने जमीन कब्जाने के लिए यह खेल खेला। गिरफ्तार करने पर अमित ने अपराध स्वीकार कर लिया तथा निशानदेही पर नहर पुल के पास छिपाकर रखा गया तमंचा कारतूस बरामद करा दिया। इससे उपरोक्त अभियोग इसके खिलाफ समुचित धाराओं में परिवर्तित कर दिया गया।

यह भी पढ़ें-Mahoba: रानी लक्ष्मीबाई प्रांगण में नेशनल कराटे प्रतियोगिता संपन्न, महोबा के खिलाड़ियों ने जीता गोल्ड

 

 

संबंधित समाचार