इकाना में भारत-अफगानिस्तान का महामुकाबला: 15 जून को नवाबों के शहर पहुंचेंगे रोहित और कोहली, जानें टिकट और टीमों का अपडेट
लखनऊ, अमृत विचार : अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के रोमांच का गवाह बनेगा। भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 17 जून को लखनऊ में खेला जाएगा। मैच को लेकर स्टेडियम प्रशासन और उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
ऑनलाइन-ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू
यूपीसीए के सीईओ अंकित चटर्जी ने बताया कि भारतीय और अफगानिस्तान की टीमें 15 जून को लखनऊ पहुंचेंगी। इसके बाद 16 जून को दोनों टीमें अभ्यास सत्र में हिस्सा लेंगी। दर्शकों की सुविधा के लिए ऑनलाइन टिकटों की बिक्री शुरू कर दी गई है, जबकि जल्द ही ऑफलाइन टिकट भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
मैदान पर ROKO की जोड़ी
मुकाबले का मुख्य आकर्षण भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली होंगे। टेस्ट और टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद दोनों खिलाड़ी अब वनडे क्रिकेट पर फोकस कर रहे हैं। आईपीएल के बाद लखनऊ के दर्शकों को दोनों दिग्गजों को एक साथ मैदान पर देखने का अवसर मिलेगा।
मुकाबले के लिए दर्शक उत्साहित
अफगानिस्तान की टीम को चुनौतीपूर्ण प्रतिद्वंद्वी माना जा रहा है, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शकों के स्टेडियम पहुंचने की संभावना है। क्रिकेट प्रेमियों में मुकाबले को लेकर उत्साह है और टिकटों की मांग लगातार बढ़ रही है। सीरीज का पहला मैच धर्मशाला में खेला जाएगा, जिसके बाद दोनों टीमें दूसरे वनडे के लिए लखनऊ पहुंचेंगी।
ये भी पढ़ें :
इंडोनेशिया ओपन से हटी सात्विक-चिराग की जोड़ी, चोट के कारण बैडमिंटन एसोसिएशन ने लिया बड़ा फैसला
