Etawah News: पुलिस ने किया शातिर बदमाश को गिरफ्तार, मुठभेड़ में दरोगा घायल….

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

इटावा में फायरिंग के दौरान इनामी बदमाश और दरोगा आंशिक रुप से घायल हुए हैं।

राजस्थान व मध्यप्रदेश के शातिर इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ करके पकड़ लिया। फायरिंग में शातिर के साथ दरोगा भी आंशिक रूप से घायल हुए। सफलता पाने वाली पुलिस टीम को 10 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की गई।

इटावा, अमृतविचार। राजस्थान व मध्यप्रदेश के शातिर इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ करके पकड़ लिया। फायरिंग में शातिर के साथ दरोगा भी आंशिक रूप से घायल हुए। सफलता पाने वाली पुलिस टीम की एसएसपी संजय वर्मा ने सराहना करते हुए 10 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की।

ग्वालियर बरेली हाईवे पर मंगलवार की रात थाना प्रभारी बढ़पुरा बेंचन सिंह यमुना पुल मानिकपुर मोड़ बाईपास पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। रात एक बजे बिना नम्बर प्लेट लगाए आ रहे बाइक सवार को रोका तो वह मोड़ की ओर भागने लगा। पीछा किए जाने पर उसने फायर किए।

जबाव में पुलिस को भी फायर करने पड़े, इसमें शातिर के दाहिने पैर में गोली लगी। इसके साथ दरोगा महेश कुमार पाठक भी घायल हो गए। फोर्स ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि शातिर ने राजस्थान के जिला धौलपुर के गांव मोरोली का सतीश गुर्जर नामपता बताया।

बिना नम्बर की बाइक के साथ तमंचा कारतूस बरामद हुए। जानकारी किए जाने पर पता चला कि राजस्थान व मध्यप्रदेश के थानों में लूट, जानलेवा हमला, पथराव व अन्य संगीन मामलों के सात अभियोग पहले से दर्ज हैं। दोनों राज्यों से पांच पांच हजार रुपए का इस पर इनाम घोषित है। अब यह इस क्षेत्र में संगीन अपराध करने की फिराक में था। 

यह भी पढ़ें- Etawah: भाई को फंसाने के लिए शातिर ने खुद को मारी गोली… इसलिए रची साजिश.. पुलिस ने किया गिरफ्तार

संबंधित समाचार