बरेली: रैन बसेरे में डाले गए नए गद्दे, अव्यवस्था पर नपेंगे जिम्मेदार
एडीएसआईसी ने जिला अस्पताल के रैन बसेरों का किया निरीक्षण
फोटो- रैन बसेरे में लगे बेड पर डाले गए गद्दे।
बरेली, अमृत विचार: जिला अस्पताल के रैन बसेरों में नए गद्दे डाल दिए गए हैं। वहीं एडीएसआईसी ने जिम्मेदारों को चेतावनी दी है कि यदि रैन बसेरों में अव्यवस्थाएं मिलीं तो कार्रवाई की जाएगी। एडीएसआईसी डाॅ. अलका शर्मा ने बुधवार सुबह रैन बसेरों का निरीक्षण किया।
एडीएसआई के निरीक्षण के बाद दोनों रैन बसेरों में शौचालयों और परिसर की सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त नजर आई। जिला अस्पताल के रैन बसेरे में फटे हुए गद्दे पड़े हुए थे। एक रैन बसेरे में ताला भी पड़ा था और शराब के पौव्वे भी पड़े थे। अमृत विचार ने इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया तो अधिकारी जागे।
महिला अस्पताल में स्थिति जस की तस
जिला महिला अस्पताल प्रबंधन भीषण ठंड में भी तीमारदारों की सुविधा के प्रति गंभीर नहीं है। मरीजों के तीमारदार पूरी रात इधर-उधर बैठ कर और घर से बिस्तर लाकर जमीन पर बिछाकर रात काट रहे हैं। कई बार तीमारदार इस बाबत शिकायत भी दर्ज करा चुके हैं लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।
यह भी पढ़ें- बरेली: विधवा महिला के मकान पर देवर की नियत हुई खराब, पीड़िता ने SSP से लगाई गुहार
