प्रयागराज: ठंड और शीतलहर के बीच हुई बारिश ने बढ़ाई गलन, ठिठुरते दिखे लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। कड़ाके की ठंड और शीतलहर के साथ बुधवार को तेज बारिश ने तापमान को और नीचे गिरा दिया। जिसके चलते ठंड बढ़ गयी। ठंड के कारण लोग ठिठुरने लगे हैं। प्रयगराज समेत कौशाम्बी में भी जमकर मूसलाधार बारिश हुई है। 

बुधवार की सुबह प्रयागराज और आसपास के जिलों में जमकर बारिश हुई। जिससे खेतों में पानी भर गया। ठंड और शीतलहर के बीच बारिश के कारण पारा अचानक लुढ़क गया और लोग ठिठुर बढ़ गई। ठंड के कारण सड़कों पर लोगो का निकलना भी कम हुआ। पूरे दिन सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। 

सुबह छह बजे से ही तेज बारिश होने के कारण गलन बढ़ गई। स्कूल और कॉलेज तो फिलहाल बंद चल रहे हैं।  लोग घरों की नहीं निकले। भीषण ठंड के चलते लोग घरों में रूम हीटर और अलाव का सहारा तलाश करते रहे। प्रयागराज के साथ कौशाम्बी में  न्यूनतम तापमान 13 जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रहा। मौसम विभाग के अनुसार अभी गलन बढ़ने के आसार है।

यह भी पढ़ें: प्रयागराज: बारिश ने लगाया माघ मेला कार्य पर ग्रहण, रोक दी मेला कार्य की गति, अधिकारियों की बढ़ी चिंता

संबंधित समाचार