बरेली: तीन सौ बेड अस्पताल में नहीं फिजिशियन, मरीज परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अस्पताल में लंबे समय से फिजिशियन चल रहे अवकाश पर, नहीं की जा रही तैनाती

बरेली, अमृत विचार: तीन सौ बेड अस्पताल में ओपीडी में फिजिशियन नहीं होने से मरीजों को परेशानी हो रही है। ओपीडी में रोजाना चार सौ से पांच सौ मरीज आते हैं, जिनमें अधिकांश फिजिशियन के पास आते हैं लेकिन फिजिशियन लंबे समय से अवकाश पर हैं। नए फिजिशियन की तैनाती नहीं हो रही है। इसकी वजह से मजबूरी में मरीजों को जिला अस्पताल जाना पड़ता है।

तीन सौ बेड अस्पताल में लंबे समय से एक ही फिजिशियन डॉ. अकीक ओपीडी में तैनात हैं लेकिन वह निजी कारणों के चलते अवकाश पर हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार डॉ. अकीक ओपीडी में रोजाना 100 से 120 मरीजों को परामर्श दे रहे थे।

यह भी पढ़ें- बरेली: नए साल में 200 से ज्यादा संपत्तियां होंगी कुर्क, कइयों को भेजा नोटिस...टैक्स नहीं किया जमा

संबंधित समाचार