बरेली: नए साल में 200 से ज्यादा संपत्तियां होंगी कुर्क, कइयों को भेजा नोटिस...टैक्स नहीं किया जमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: नए साल में नगर निगम के चारों जोन में दो सौ से ज्यादा संपत्तियों को नगर निगम कुर्क करेगा। इसके लिए नोटिस भेज दिये गये हैं।

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके मिश्रा ने बताया कि दिसंबर 2023 में नगर निगम ने सात करोड़ का टैक्स वसूला है जो दिसंबर 2022 के सापेक्ष दो करोड़ अधिक है। टैक्स वसूली बढ़ाने के लिए अब निगम टैक्स नहीं देने वाले लोगों की संपत्ति को कुर्क भी करने जा रहा है। संपत्ति कुर्क करने से पहले सभी को नोटिस दी जा चुकी हैं। जिन लोगों ने नोटिस को नजरअंदाज करते हुए टैक्स जमा नहीं किया है, इसलिए उनकी संपत्ति की कुर्की की कार्यवाही की जा रही है। 

संपत्ति कुर्क करने से पहले भी एक नोटिस दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चारों जोन में अलग-अलग संपत्तियां है। किसी में काॅमर्शियल संपत्ति ज्यादा है तो किसी में आवासीय। यह कार्रवाई दोनों तरह की संपत्तियों पर की जा रही है। कुर्की नोटिस में भी टैक्स जमा करने का समय दिया जा रहा है। तय समय पर टैक्स नहीं देने पर संपत्ति को कुर्क किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- बरेली: विधवा महिला के मकान पर देवर की नियत हुई खराब, पीड़िता ने SSP से लगाई गुहार

संबंधित समाचार