मुरादाबाद: खाना देने आई पत्नी को चाकू से गोदा, गंभीर रूप से घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने महिला को बचाया

मुरादाबाद, अमृत विचार: दोपहर में खाना देने आई पत्नी पर पति ने जानलेवा हमला कर दिया। पिटाई से चीखती-चिल्लाती भाग रही पत्नी काे दौड़ाकर रास्ते में पकड़ लिया और उसके सिर व पेट में चाकू से कई वार कर लहूलुहान कर दिया। घटना कटघर थाना क्षेत्र में पीतल नगरी की है। गनीमत रही कि आसपास मौजूद लोगों ने दौड़कर महिला को उसके पति से बचाया और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जिला अस्पताल में भर्ती महिला ने बताया कि उसका नाम राधा है। वह पति जोगेंद्र सिंह से 12 दिसंबर 2023 से तीनों बच्चों को लेकर अलग रह रही है। उसने बताया कि वह अपने पति के बर्ताव से आजिज आ चुकी है।

शादी होने के बाद से वह उसे बहुत मारता-पीटता है। परिवार में दो बेटियां व एक बेटा है। बेटियों से भी उसका व्यवहार ठीक नहीं है। इसलिए वह बच्चों को लेकर उससे दूर अलग रहने लगीं। राधा ने बताया कि पति उन्हें मारता-पीटता जरूर है लेकिन, मन नहीं माना तो एक दिन उसके रहन-सहन को देखने गई थी तो उसने हमदर्दी जताकर बताया कि भोजन बनाने की बहुत दिक्कत रहती है। तभी से वह प्रत्येक दिन दोनों समय का भोजन उसे देने जाने लगी थीं।

राधा ने बताया कि बुधवार दोपहर 12 बजे के दौरान जैसे ही वह खाना लेकर उसके पास तक पहुंची तो उन्हें देखते ही उनका पति जोगेंद्र सिंह उन्हें पकड़ कर पीटने लगा। बचाव में वह घर से बाहर की तरफ भाग रही थीं तो उसे दौड़ा लिया और उसके सिर और पेट पर चाकू से वार कर दिया। राधा के सिर में 12 टांके लगे हैं। राधा पीतलनगरी में कमला विहार के महेंद्र सिंह स्कूल के पास रहती हैं। कटघर थानाध्यक्ष तेजवीर सिंह ने बताया कि वह इस मामले में पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी पति के विरुद्ध कार्रवाई कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद: अब्दुल्ला आजम की उम्र निर्धारण मामले में तंजीम फात्मा के बयान दर्ज

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात