बलूचिस्तान में मानवता तार-तार, संयुक्त राष्ट्र क्यों खामोश: शहाबुद्दीन रजवी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फाइल फोटो

बरेली, अमृत विचार: ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि पाकिस्तान के राज्य बलूचिस्तान में खुले आम मानवता तार-तार की जा रही है। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों लाठियां बरसाई जा रही हैं। उनका कसूर सिर्फ इतना है कि वह अपनी आवाज बुलंद करने की कोशिश कर रहे हैं।

सैकड़ों नौजवानों पर प्रदर्शन के दौरान गोलियां बरसा दी गईं। सैकड़ों नौजवानों को पाकिस्तानी फौज ने रात के अंधेरे में घरों में घुसकर उठा लिया। जिनमें से कुछ को जेलों में ठूंस दिया गया और कुछ नौजवानों को मार दिया गया। बलूचिस्तान की अवाम को बंदूक की नोक से दबाया जा रहा है।

मानवाधिकारों की समितियां और संयुक्त राष्ट्र संघ जैसे संगठन खामोश तमाशबीन बने हुए हैं। मौलाना ने मांग करते हुए कहा कि यूएनओ के महासचिव बलूचिस्तान की अवाम की रक्षा के लिए फौरी तौर पर कदम उठाएं। नहीं तो हालात और भी अधिक बिगड़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें- बरेली: सेफ्टी कार्यशाला के दौरान नहीं चले अग्निशमन उपकरण, सीनियर डीओएम ने अधिकारियों को लगाई फटकार

संबंधित समाचार