बरेली: सेफ्टी कार्यशाला के दौरान नहीं चले अग्निशमन उपकरण, सीनियर डीओएम ने अधिकारियों को लगाई फटकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फोटो- अग्निशमन यंत्र चलाने का प्रयास करते अधिकारी व कर्मचारी।

बरेली, अमृत विचार: जंक्शन स्थित मनोरंजन सदन में ऑपरेटिंग विभाग के कर्मचारियों को सेफ्टी कार्यशाला में रेल संचालन से जुड़े सेफ्टी टिप्स दिए गए लेकिन सीनियर डीओएम के सामने लाइव डेमाे में अग्निशमन उपकरण ही नहीं चले। इस पर सीनियर डीओएम डीओएम जी चेतन तनेजा ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि ऐसे ही किसी दिन घटना हो जाएगी और अग्निशमन उपकरण नहीं चलेगा।

मनोरंजन सदन के सभागार में सेफ्टी मीटिंग के बाद सीनियर डीओएम जी चेतन तनेजा के सामने आग बुझाने का डेमो दिया जाना था। दो अग्निशमन उपकरण मंगाकर लाइव डेमो की शुरुआत की गई। एक कर्मचारी को बुलाकर उसे अग्निशमन यंत्र को चलाना बताया गया, लेकिन पुश बटन दबाते ही वह लीक होने लगा तो दूसरा अग्निशमन यंत्र चलाने को कहा, लेकिन यह भी नहीं चल पाया। जिसके बाद सीनियर डीओएम ने नाराजगी जाहिर की।

उन्होंने कहा कि यह कांटे वालों की जिम्मेदारी है कि इसका बेहतर तरीके से रखरखाव किया जाए। ताकि आपात स्थिति पड़ने पर अग्निशमन उपकरणों का इस्तेमाल किया जा सके। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक भानुप्रताप सिंह, टीआई सत्यवीर सिंह, टीआई सुजीत कुमार, टीआई मनोज यादव, स्टेशन मास्टर अंकुर शर्मा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- बरेली: सीएमओ कार्यालय के बाबू ने किया हजारों का घपला, नियमों की अनदेखी कर चिकित्सा प्रतिपूर्ति का बिल पास कराया

संबंधित समाचार