बरेली: सीएमओ कार्यालय के बाबू ने किया हजारों का घपला, नियमों की अनदेखी कर चिकित्सा प्रतिपूर्ति का बिल पास कराया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: सीएमओ कार्यालय में चिकित्सा प्रतिपूर्ति का पटल देख रहे बाबू पर अपनी पत्नी के बिल पास करने में नियमों की अनदेखी कर विभाग को हजारों का चूना लगाने का आरोप लगा है। अफसरों ने भी बाबू पर मेहरबानी दिखाई और नियमों की चिंता किए बगैर उसके बिल को मंजूरी दे दी।

विभागीय सूत्रों के अनुसार बाबू की पत्नी सरिता का मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में पिछले दिनों इलाज हुआ था। कुछ दिन भर्ती रहने के बाद इसी अस्पताल में ऑपरेशन भी हुआ। 18 अक्तूबर को डिस्चार्ज करते वक्त अस्पताल प्रबंधन ने 71500 रुपये का बिल बनाया जिसमें साढ़े 17 हजार रुपये की छूट भी दी। यह छूट मिलने के बाद बाबू 54 हजार रुपये ही भुगतान करना पड़ा। बाबू ने इसके बाद पत्नी के मेडिक्लेम के लिए सीएमओ कार्यालय में आवेदन किया और बिल की शत-प्रतिशत रकम पास करा ली।

अब विभागीय अधिकारी ही कह रहे हैं कि विभाग में शत-प्रतिशत चिकित्सा प्रतिपूर्ति नहीं दी जाती। आम जन के आवेदन पर सरकारी नियमावली के अनुसार 30 से 34 फीसदी तक कटौती होती है लेकिन मामला चिकित्सा प्रतिपूर्ति पटल के ही बाबू का था, इसलिए अफसरों ने पूरा बिल पास कर दिया। यहां तक की अस्पताल की ओर से छोड़े गए 17500 रुपये की रकम का भी भुगतान कर दिया।

यह भी पढ़ें- बरेली: तीन सौ बेड अस्पताल में नहीं फिजिशियन, मरीज परेशान

संबंधित समाचार