बरेली: केंद्रीय कारागार में बंदी का शौचालय में मिला शव, हत्या की कोशिश के मामले में था बंद
DEMO IMAGE
बरेली, अमृत विचार: केन्द्रीय कारागार-दो में बंदी का शौचालय में शव मिला है। बंदी को हत्या की कोशिश के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पता चल सकेगा।
कैंट थाना क्षेत्र के गांव बभिया निवासी सत्यवीर (45) मंगलवार रात करीब 10 बजे जेल की बैरक में शौचालय में गया। वह सीसीटीवी फुटेज में लघुशंका करने के बाद बार-बार उठता बैठता दिखाई दे रहा है। जिसके बाद अचानक वहीं गिरता है और उसकी मौके पर ही मौत हो जाती है।
काफी समय तक जब वापस नहीं आया तो अन्य बंदियों ने जाकर देखा तो वह शौचालय में गिरा पड़ा था। जिस पर जेल प्रशासन को जानकारी दी। जेल के अधिकारियों ने पहुंच कर स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सत्यवीर 10 अक्टूबर 2022 से जेल में बंद था। इससे पहले वह रुद्रपुर उत्तराखंड के एक फैक्ट्री में काम करता था। गांव में हुए विवाद के बाद उस पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी और उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
यह भी पढ़ें- बरेली: परिषदीय स्कूलों की 1.26 करोड़ से संवरेगी सूरत, प्रस्ताव पर शासन ने लगाई मुहर
